Tuesday, January 21, 2014

ग्लोसबी - एक नया, शानदार अंग्रेज़ी-हिंदी ऑनलाइन शब्दकोश

ग्लोसबी - एक नया, शानदार अंग्रेज़ी-हिंदी ऑनलाइन शब्दकोश

ऑनलाइन अंग्रेज़ी-हिंदी शब्दकोशों की भीड़ में एक और शब्दकोश?
इसमें नया क्या है?
तो, पहले तो इसके डेवलपरों का स्वकथन ही देख लें -
"We are working to provide the best online dictionary ever, covering all major languages...."

सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ ऑनलाइन शब्दकोश...
चलिए थोड़ी जांच परख करते हैं -
यह चित्र देखें जो season का हिंदी अर्थ बताने के लिए जेनरेट हुआ है -
image
आप भी चाहें तो इस लिंक पर इसे देख सकते हैं -
http://glosbe.com/en/hi?q=season
हुम्म... दिख तो बड़ा अच्छा रहा है... नीचे और स्क्रॉल करेंगे तो शब्द के उपयोग के उदाहरण भी मिलेंगे. पब्लिक डोमेन में उपलब्ध ट्रांसलेशन मेमोरी से ली गई सामग्री (जैसे कि केडीई डेस्कटॉप वातावरण के लिए किए गए मेरे अंग्रेज़ी-हिंदी अनुवाद) भी यहाँ है, जो इसे समग्र बनाने में सहायक है, और एक हद तक डेवलपरों के दावे को सही ठहराता है.
आपका क्या अनुभव है?

No comments:

Post a Comment