NEW BJP


जिम्मेदारियों से भागना होता तो मोदी पैदा ही नहीं होता'

गांधीनगर
बीजेपी के पीएम कैंडिडेट नरेंद्र मोदी ने बुधवार को गांधी नगर में फिक्की के सम्मलेन में देश के उद्योगपतियों को संबोधित किया। मोदी ने यूपीए सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि केंद्र को सिर्फ फैसले लेने की चिंता है, लोगों की नहीं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार समय के साथ आगे नहीं बढ़ सकी। मोदी ने कहा कि लोग लच्छेदार भाषण पर भरोसा नहीं कर सकते, उन्हें देश में विश्‍वास का माहौल चाहिए।

बीजेपी नेता ने नेतृत्व क्षमता को अहम फैक्टर बताते हुए कहा कि लोग अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं और यही देश में निराशा का कारण है। उन्होंने कहा कि पटना ब्लास्ट के बाद लोग मुझसे पूछते हैं कि मोदी जी आप भागे नहीं, और उनके सवाल का मैं एक ही जवाब देता हूं कि अगर अपनी जिम्मेदारियों से भागना होता तो मोदी पैदा ही नहीं होता। यूपीए पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के दस साल के शासन के कारण देश की आर्थिक स्थिति खराब रही।

नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में प्राकृतिक संपदा का सही इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। उन्होंने रोजगार के लिए उद्योगों के विकास पर जोर देते हुए कहा कि प्राकृतिक संसाधनों का पूरा उपयोग होना चाहिए। मोदी ने कहा कि विकास के लिए युवाओं को जोड़ना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार में लोगों का भरोसा कम हुआ है। गुजरात के सीएम ने कहा कि भारत में अब आत्मविश्वास और भरोसे का माहौल बहुत जरूरी है।

No comments:

Post a Comment