नरेंद्र मोदी
और भी... http://aajtak.intoday.in/story/jashodaben-claims-modi-is-still-her-husband-says-i-like-to-read-about-him-and-i-know-he-will-become-pm-1-753683.html
नरेंद्र मोदी
इस महिला का दावा है कि बीजेपी के पीएम उम्मीदवार और प्रधानमंत्री पद की रेस में सबसे आगे चल रहा शख्स उनका पति
है. महिला का नाम है जशोदाबेन. 62 वर्षीय जशोदाबेन एक रिटायर्ड स्कूल टीचर हैं. 17 साल की उम्र में उनकी शादी नरेंद्र
मोदी से हो गई थी जो आज गुजरात के मुख्यमंत्री हैं. लेकिन विवाह के तीन साल बाद ही वह मोदी से अलग हो गईं. और
अब राजनीति से उनका लेना-देना नहीं है.
जशोदाबेन को प्रति माह 14 हजार रुपये पेंशन मिलती है. ज्यादातार भाई के साथ
रहती हैं और अधिकांश समय भगवान की
पूजा में बीतता है. अंग्रजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में
उन्होंने कहा 'जब हमारी शादी हुई थी तब मैं 17 साल की थी. जब मैं उनके घर
आई तो मैंने पढ़ाई छोड़ दी थी. मुझे याद है कि वो मुझे अपनी पढ़ाई जारी
रखने के लिए कहा करते थे. शादी के बाद बातचीत की शुरुआत करने की पहल
उन्होंने की. वह रसोई से जुड़े कामकाज में भी काफी दिलचस्पी से बात किया
करते थे.
इंटरव्यू के दौरान जशोदाबेन ने फोटो खिंचवाने से मना कर दिया. उन्होंने बताया कि उनमें और मोदी में कोई संपर्क नहीं है. उन्होंने कहा, 'हमारे बीच कभी कोई झगड़ा नहीं हुआ, हम किसी कड़वाहट के साथ अलग नहीं हुए थे. मैं वो बात नहीं कहूंगी जो कि सच नहीं है. तीन सालों में हमने करीब तीन महीने ही साथ गुजारे होंगे. अलग होने के दिन से आज तक हमारे बीच कोई बातचीत नहीं हुई है.
मोदी के बारे में पढ़ती हैं जशोदाबेन
जब जशोदाबेन से पूछा गया कि क्या वह मोदी से संबंधित खबरें पढ़ती हैं. उन्होंने कहा, 'हां मैं अखबार में छपे उनसे संबंधित लेख जरूर पढ़ती हूं. टीवी पर भी उनसे जुड़ी खबरें देखती हूं. उनसे संबंधित खबरें पढ़ना मुझे अच्छा लगता है.'
'मुझे नहीं लगता वो मुझे वापस बुलाएंगे'
अगर मोदी पीएम बनते हैं और आपको वापस बुलाते हैं तो क्या आप उनके पास जाना चाहेंगी? इस सवाल पर जशोदाबेन ने कहा, 'मैं उनसे मिलने कभी नहीं गई. हमारे बीच कोई संपर्क नहीं है. मुझे नहीं लगता वो मुझे वापस बुलाएंगे. मैं उन्हें कोई चोट पहुंचाना नहीं चाहती. मैं चाहती हूं कि वो जो भी करें उसमें उन्हें तरक्की मिले. मुझे विश्वास है कि वो एक दिन जरूर प्रधानमंत्री बनेंगे!
क्या शादी के बाद आपसे उन्होंने कभी अलग होने की बात कही? इस सवाल पर जशोदाबेन ने कहा, 'उन्होंने मुझसे एक बार कहा कि 'मैं देश भर में घूमूंगा और जहां अच्छा लगेगा जाऊंगा, तुम मेरे साथ-साथ चलकर क्या करोगी?' जब मैं वाडनगर में उनके घर रहने के लिए आई तो उन्होंने मुझसे कहा - 'तुम्हारी उम्र बहुत कम है, अभी सुसराल क्यों आई हो, तुम्हें अभी अपनी पढ़ाई पर ध्यान लगाना चाहिए.' अलग होने का फैसला मेरा था और हमारे बीच कभी कोई विवाद नहीं हुआ. उन्होंने मुझसे कभी आरएसएस या राजनीति की ओर अपने झुकाव को लेकर बातचीत नहीं की. जब उन्होंने कहा कि मैं पूरे देश में घूमूंगा और जहां मन करेगा जाऊंगा तो मैंने भी उनके साथ चलने की बात कही थी. उनका ज्यादातर वक्त आरएसएस शाखा में गुजरता था. ऐसे में मैंने भी ससुराल जाना बंद कर दिया और अपने पिता के घर वापस चली गई.
क्या आप कानूनी रूप से अभी भी मोदी की पत्नी हैं? इस सवाल पर उन्होंने कहा, 'हर बार जब उनका नाम लिया जाता है, तो वहां मेरा भी कहीं ना कहीं जिक्र होता है, पीछे से ही सही. आप भी मुझे ढूंढते हुए मेरे पास आए हो. अगर मैं मोदी की पत्नी नहीं होती तो आप मुझसे क्यों बात करते?

ReplyDeleteNice post and very useful information!Thank you for sharing.
I.A.S. Full Form In Hindi
Bitcoin ???? ??
Dr. A.P.J. Abdul Kalam Biography in Hindi
Apj Abdul kalam Quotes In Hindi
Kabir Ke Dohe
| Bhagat Singh Biography & Quotes In Hindi
How To Get Pregnant Without Sex In Hindi