Monday, February 3, 2014

राष्‍ट्रपति भवन में घुसने से रोका, तो दंपति ने सरेराह उतारे कपड़े

दिल्‍ली में जब एक दंपति को राष्‍ट्रपति से मिलने नहीं दिया गया, तो उन्‍होंने विरोध का इजहार करने के लिए अपने कपड़े सरेराह उतार फेंके. बाद में पुलिस ने किसी तरह दंपति को काबू में किया.
राष्ट्रपति भवन के सामने लगभग 30 साल उम्र के एक दंपति ने एंट्री मांगी. जब सुरक्षाबलों ने अंदर जाने नहीं दिया, तो उन्‍होंने खुद को निर्वस्त्र कर दिया.
पुलिस ने यह जानकारी सोमवार को दी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दंपति राष्ट्रपति भवन के मेन गेट पर पहुंचे और राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मिलने की मांग की. जब सुरक्षाकर्मियों ने वजह पूछी, तो वे वाजिब वजह बताने में नाकाम रहे और अपने कपड़े उतार दिए. इसके बाद हैरान सुरक्षाकर्मियों ने फौरन उन्हें कुछ कपड़े पहनाए.
पुरुष को जो धोती पहनाई गई थी, उसे उसने उतार दी और वह रायसीना हिल की तरफ दौड़ पड़ा. पुलिस ने उसका तेजी से पीछा किया.
पुलिस की जीप ने उसे रोका और फिर जीप में बिठा लिया. इस जोड़े को संसद मार्ग पुलिस थाने ले गई. पुलिस उनसे इस घटना के पीछे का कारण जानने की कोशिश कर रही है.
गौरतलब है कि दिल्‍ली की केजरीवाल सरकार वीआईपी कल्‍चर खत्‍म करने के दावे कर रही है. यह अलग बात है कि पब्लिक अभी भी ऊंचे ओहदे पद बैठे लोगों तक पहुंच पाने में खुद को लाचार पा रही है.



No comments:

Post a Comment