Wednesday, January 15, 2014

लिव-इन पार्टनर के साथ AAP में शामिल होंगे 'लव गुरु', शत्रुघ्‍न सिन्‍हा के खिलाफ लड़ सकते हैं चुनाव?

पटना. देश भर में सदस्‍यता अभियान चला कर 26 जनवरी तक एक करोड़ सदस्‍य बनाने का लक्ष्‍य तय करने वाली आम आदमी पार्टी ने 'लव गुरु' से संपर्क साधा है। बिहार में पटना यूनिवर्सिटी में हिंदी के प्रोफेसर और लव गुरु के नाम से मशहूर मटुकनाथ चौधरी का कहना है कि 'आप' के नेता सोमनाथ भारती से मुलाकात में उन्‍हें पार्टी में शामिल होने का न्‍योता मिला, जिसे उन्‍होंने स्‍वीकार कर लिया है। उनकी प्रेमिका भी आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल होंगी। इसकी औपचारिक घोषणा एक-दो दिन में हो सकती है। संभव है कि 'आप' मटुकनाथ को बिहार में भाजपा नेता शत्रुघ्‍न सिन्‍हा के खिलाफ लोकसभा चुनाव में उम्‍मीदवार भी बना सकती है।
मटुकनाथ ने कहा कि वे 'आप' के संयोजक अरविंद केजरीवाल से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ने जा रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि 'आप' के नेता सोमनाथ भारती से उनकी बात हुई है और उन्होंने पार्टी में आने का न्योता दिया, जिसे हम दोनों ने स्वीकार कर लिया। चुनाव लड़ने की बात पर मटुकनाथ ने कहा कि चुनाव लड़ना उनकी प्राथमिकता नहीं है। वे पार्टी में काम करने और समाजसेवा करने के लिए शामिल हो रहे हैं। वहीं उन्‍होंने यह भी कहा कि अगर पार्टी उन्हें टिकट देती है, तो वे चुनाव जरूर लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वे पटना साहिब के भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ चुनाव मैदान में उतर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment